बीपी कम हो तो क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 14:48

लो ब्लड प्रेशर की परेशानी होने पर खाएं ये चीजें, जल्द मिलेगा आराम -

लो बीपी की समस्या को दूर करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

लो बीपी की समस्या को दूर करे मुनक्का

बीपी से जूझ रहे लोगों को मुनक्का खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, मुनक्का में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे बॉडी में रक्त संचार बेहतर होता है, जो बीपी की समस्या को कंट्रोल करता है। इसके सेवन से लो बीपी के लक्षण भी कम होते हैं।

नींबू पानी से होगा फायदा

लो बीपी की समस्या में नींबू पानी में थोड़ा ज्यादा नमक डालकर पीना फायदेमंद होता है। दरअसल, नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है, जिससे लो बीपी की स्थिति में बीपी सामान्य हो जाता है और लो बीपी की समस्या दूर होती है।

हरी सब्जियां से मिलेगा प्रोटीन

जिन लोगों को लो बीपी की समस्या होती है, उन्हें प्रोटीनयुक्त खाना खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि हरी सब्जियों में प्रोटीन और विटामिन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे बीपी को सामान्य रखने में मदद मिलती है।

लो बीपी में फायदेमंद है चॉकलेट

लो बीपी की समस्या को दूर करने के लिए चॉकलेट को बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, चॉकलेट में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर उसे तेजी से सामान्य करता है। इसलिए लो बीपी की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों को चॉकलेट खानी चाहिए, फायदा मिलेगा।

कॉफी पीने से मिलेगी तुरंत राहत

लो बीपी की समस्या में कॉफी पीना अच्छा रहता है। दरअसल, कॉफी में कैफीन होता है, जो लो बीपी को बढ़ाकर नॉर्मल करता है। ऐसे में लो बीपी की समस्या होने पर कॉफी पीने से तुरंत फायदा मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info